कटाव रोकने में जुटे अधिकारियों के सामने गंगा में समाया मकान, बाल-बाल बचे इंजीनियर

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कटाव रोकने में जुटे अधिकारियों के सामने गंगा में समाया मकान, बाल-बाल बचे इंजीनियर

 

भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर के महादेवपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार जारी है कटाव के कारण इलाके में दहशत का माहौल है इसी बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया
बताया जा रहा है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और इंजीनियर जिस मकान में बैठकर कटाव निरोधी कार्य की निगरानी कर रहे थे वह मकान अचानक भरभराकर गंगा नदी में समा गया। मकान के नदी में समाते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई हालांकि गनीमत रही कि इंजीनियर बाल-बाल बच गए
इस घटना ने महादेवपुर में गंगा के कटाव की भयावह स्थिति को उजागर कर दिया है हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में कटाव रोकने के लिए काम किया जा रहा है वहीं जमीन लगातार गंगा नदी में समा रही है कटाव के कारण स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ती जा रही है लोगों को अपने घरों और जमीन के गंगा में समाने का डर सता रहा है अब देखना होगा कि प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस भीषण कटाव पर रोक लगाने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!