डेस्क बिहार भागलपुर 12-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
राघोपुर में गंगा की तबाही पर सियासी घमासान, अर्पणा कुमारी बोलीं,वादा निभाएं मंत्री, दें इस्तीफा
भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर गंगा नदी के भीषण कटाव से भारी तबाही मची हुई है ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक महादेवपुर घाट, ब्रह्म बाबा स्थान और राघोपुर के कई परिवारों के आशियाने देखते ही देखते गंगा में समा गए इस भयावह स्थिति के बीच बिहपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी कटाव प्रभावित इलाके में पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना इस दौरान अर्पणा कुमारी ने राज्य सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बिहपुर विधायक सह पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र पर निशाना साधा उन्होंने सवाल उठाया कि भागलपुर जिले में सात विधायक, एक सांसद और सरकार में दो-दो मंत्री होने के बावजूद कटाव पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रही है
अर्पणा कुमारी ने कहा कि लोगों ने जीवनभर की कमाई और एक-एक रुपया जोड़कर अपने आशियाने बनाए थे लेकिन आज उनकी आंखों के सामने घर और जमा पूंजी गंगा में समा रहे हैं। इसके बावजूद समय रहते स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जाना बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को उनके कथित पुराने वादे की याद दिलाते हुए कहा कि मंत्री ने सरपंच प्रमोद मंडल को लिखित आश्वासन दिया था कि अगर कटाव हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अर्पणा कुमारी ने मांग की कि मंत्री अपने कथित वादे पर स्थिति स्पष्ट करें और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता को अब खोखले आश्वासन नहीं बल्कि कटाव रोकने के लिए ठोस कार्रवाई, स्थायी सुरक्षा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की जरूरत है
