3 नवंबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’, जदयू की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

3 नवंबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’, जदयू की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

भागलपुर। आगामी 3 नवंबर 2026 को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को जिला जदयू कार्यालय, मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता एवं संचालन नवगछिया जिला संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की । कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि आगामी 3 नवंबर को टाउन हॉल में होने वाला ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा।

सांसद श्री अजय मंडल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जदयू के कार्यकर्ताओं में वह जज्बा और समर्पण है, जिसके बल पर आगामी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।

बिहार विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 1996 में फरक्का जलसंधि से संबंधित घटनाक्रम के दौरान तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार जी ने विरोध किया था।

बैठक में विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से फरक्का जलसंधि से जुड़े ऐतिहासिक, राजनीतिक एवं जनहित के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जायेगी।

पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने की फरक्का जलसंधि का दुष्परिणाम है कि हम बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित रहते हैं।नवगछिया जिला संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

महानगर जिला अध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि नीतीश कुमार जी कभी भी इस जलसंधि के पक्षधर नहीं रहे हैं।
सुड्डू साईं ने कहा कि इस जल संधि की 30 वर्ष की समय सीमा इस वर्ष समाप्त हो रही है पुनः यह समझौता न हो ,संकल्प लेंगे।
डॉ अशोक कुमार आलोक ने कहा कि आगामी कार्यक्रम में सिर्फ जदयू के कार्यकर्ताओं की भीड़ रहेगी।
प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहेगा।
प्रदेश सचिव शबाना दाऊद ने कहा कि समझौता रद्द हो जाने से बाढ़ से निजात मिलेगा।
रेणु सिंह, विभूति गोस्वामी, अर्जुन साह , संजय राम , बिपीन बिहारी सिंह ने भी संबोधित किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारी बैठक शुरू होने से पूर्व भागलपुर जिला जदयू संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र भी सौंपे गए। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और आगामी 3 नवंबर को टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा की गई।

इस अवसर पर सज्जादानशीन शाह फकरे आलम अली, दीपांकर विश्वजीत,धनंजय मंडल, महेश यादव ,विनय सिंह, शाबान खान ,सकलदेव मंडल ,अनुज सिंह, हीरा पांडे,संजय सिंह , गुलशन मंडल,संजय सिन्हा , महबूब आलम,साजन कुमार, मनोज मंडल, दिवाकर राय ,वीरेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर सिंह मोहम्मद इमरान मोहम्मद हासीब ,रामविलास सिंह प्रदीप कुशवाहा ,जीत राणा ,प्रिंस कुशवाहा, संजीत राय ,संयुक्ता सिंह ,अशोक सिन्हा ,शरण देव सिंह, मोहम्मद औरंगज़ेब,सुधांशु शेखर नवीन सिंह, रामाशीष सिंह ,गोपाल सिन्हा, बालेश्वर रजक संजीत राय,अभिषेक कुमार सिंह उज्जवल कुमार ,निसार अहमद,, सुधीर पांडे उदय राणा ,अनिल सिंह,कामदेव चौधरी अनंत कुमार बाबूलाल पोद्दार, कुणाल रत्न प्रिय, संजीव कुमार,राजेश पासवान, प्रकाश सिंह, अरुण मंडल, गोपाल झा मधुसूदन यादव ,रानी झा, पप्पू मंडल गौरीशंकर मतवाला संदीप कुमार रामचंद्र मंडल बिना सिन्हा, राहुल भारती पूनम देवी, राजेश राणा ,नंदन राय, यासमीन अंसारी, अनिरुद्ध मंडल, मुमताज,अनिल सिंह, सुबोध शर्मा ,संतोष पटेल गोलू मंडल, संतोष पटेल ,दीपक सिंह ,दीपक गुप्ता सीपु मंडल,रोजी रानी , ,फैसल, मृत्युंजय कुशवाहा शालिनी शाह सोनी सिंह सोनू द्वारकाधीश , महेश दास,एहसानुल राजा डेविड ,विजय मंडल,शाहबाज आलम, रवि शंकर सिन्हा ,किशोर कुमार ,ब्रजेश सिंह,ललन कुशवाहा, गुरुदेव मंडल, विनय कुमार के साथ साथ जदयू के कई पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की।
उपरोक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!