कई कांडों में जप्त शराब को बिनिस्टीकरण, अधिकारी बोले विभाग का लोग करे स्पोर्ट

डेस्क बिहार भागलपुर
26-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

कई कांडों में जप्त शराब को बिनिस्टीकरण, अधिकारी बोले विभाग का लोग करे स्पोर्ट

भागलपुर बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से जब्त शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई। डीएम अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित मद्य निषेध उत्पाद थाना परिसर में जब्त देशी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के कुल 100 कांडों में जब्त 8,845 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं, सदर अनुमंडल के विभिन्न थानों से संबंधित 52 कांडों में जब्त कुल 1,306 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को भी नष्ट किया गया विनिष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान मौके पर दंडाधिकारी राजीव कुमार, संबंधित पुलिस थानों के पदाधिकारी तथा उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार उपस्थित रहे शराब को जेसीबी के माध्यम से नष्ट करने की कार्रवाई की गई इस कार्रवाई को बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है जब्त शराब को नष्ट करने का उद्देश्य अवैध शराब के भंडार को समाप्त करना और शराब के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई को आगे बढ़ाना है उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार ने शराब कारोबारियों से अपील की कि वे अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें और कानून का पालन करें। शराब का अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है ऐसे कारोबार में शामिल होने से न केवल कानूनी परेशानी उत्पन्न होती है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है उत्पाद विभाग का संदेश है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी अहम भूमिका है शराब के सेवन से स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को सूचना देकर भी नागरिक इस अभियान में सहयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!