कांग्रेस के द्वारा भागलपुर में नरेन्द्र मोदी का समाहरणालय गेट के सामने जलाया गया पुतला।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कांग्रेस के द्वारा भागलपुर में नरेन्द्र मोदी का समाहरणालय गेट के सामने जलाया गया पुतला।

27 अक्टूबर मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे के वक्त्व्य को गलत तरीके से पेश कर अमर्यादित प्रदर्शन किया गया एवं उनका पुतला दहन कर भाजपा पार्टी द्वारा किए गए कृत्यों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के जिला प्रभारी श्री राहुल सिंह चौहान के नेतृत्व में कचहरी चौक, भागलपुर में नरेन्द्र मोदी का विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया । इसमें दलितों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान , नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारों का शोर रहा। इस दौरान राजेश रंजन उर्फ़ राजू एवं प्रदीप सिंह ने कहा की मोदी सरकार पूंजीपतियों को देश के कई विभागों को बेच रहे है.. इसी पर खरगे का ब्यान था पर भाजपा इस पर गलत प्रदर्शन कर रही है… इसी के विरोध मे समहराणालय गेट के सामने प्रधान मंत्री का पुतला दहन किया गया..इस कार्यक्रम में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से जिला प्रभारी श्री राहुल सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रंजन (राजू), प्रदेश उपाध्य्क्ष सह पूर्णिया प्रभारी अमित आनंद, जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद जिला उपाध्य्क्ष प्रदीप सिंह ,प्रदेश प्रतिनिधि संजय राणा,आशीष मंडल, प्रशांत बनर्जी, सुमित कुमार, रजनीश कुमार, अमन मिनाटी, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, चन्द्रकिशेर साह, अभिषेक पिंटू, शालिनी मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, लेखिका कुमारी, कहलगॉव प्रखंड अध्यक्ष मो० निशार,गंगेश कुमार, राशिद, नीरज कुमार, गौरव चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!