भागलपुर में भी अर्णब का असर,घने काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी

डेस्क बिहार भागलपुर
29-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में भी अर्णब का असर,घने काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी

भागलपुर में भी मौसम पर अर्णब का असर देखने को मिल रहा है। देर रात से ही जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं जिसके कारण दिन में भी अंधेरा छाया नजर आ रहा है वहीं जिले के कई हिस्सों में लगातार रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या पर भी साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है खासकर रोजमर्रा के कामकाज के लिए सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने में दिक्कत हो रही है। वहीं मौसम के बदले मिजाज से शहर का माहौल भी बदला-बदला नजर आ रहा है।भागलपुर में सुबह से ही धूप नहीं निकलने और आसमान में काले बादलों के छाए रहने से मौसम सुहावना तो हुआ है लेकिन कामकाज के सिलसिले में बाहर निकलने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!