डेस्क बिहार भागलपुर
7-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
नशे में धुत पीजी छात्र की तेज रफ्तार कार ने ली छात्र की जान, न्याय की मांग पर मेडिकल छात्रों का धरना
भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे ने डॉक्टर रूपेश सोनी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खासकर इस बात की जांच जरूरी है कि हादसे के समय आरोपितों ने नशीले पदार्थ या शराब का सेवन किया था या नहीं। यदि सेवन किया था तो इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी भी पहचान होनी चाहिए। विधायक ने प्रशासन से पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
अस्पताल अधीक्षक ने जिला प्रशासन से मांगा सहयोग
डॉक्टर रूपेश सोनी की मौत के बाद अस्पताल अधीक्षक ने भी घटना पर गंभीर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द ही सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की, ताकि अस्पताल का कामकाज सामान्य हो सके और मरीजों को परेशानी न हो
