गंगा घाटों पर लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों की गूंज, नुक्कड़ नाटक एवं लोक प्रस्तुतियों से दिया स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश

डेस्क बिहार भागलपुर
13-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

गंगा घाटों पर लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों की गूंज, नुक्कड़ नाटक एवं लोक प्रस्तुतियों से दिया स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश

भागलपुर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जहां एक ओर गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर अंग प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता की भावना को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।महोत्सव के तहत कहलगांव स्थित ऐतिहासिक बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर नुक्कड़ नाटक ‘स्वच्छ गंगा, स्वस्थ समाज’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता, गंगा नदी की स्वच्छता एवं निर्मलता तथा सामाजिक समरसता और एकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया। नाटक में यह दर्शाया गया कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। इसकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!