जिला स्कूल, भागलपुर में 20 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जिला स्कूल, भागलपुर में 20 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला

*30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां लेंगी भाग, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर*

*दिनांक 17 नवम्बर 2026:-* बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, भागलपुर के तत्वावधान में दिनांक 20 नवंबर 2026 को जिला स्कूल, भागलपुर के परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।
इस नियोजन मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर की 30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां एवं नियोजक भाग ले रहे हैं। इनके माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।मेले में प्रमुख नियोजकों के रूप में Blinkit, K K Enterprise, 2-Com Consulting Pvt. Ltd., CIEL HR Services Limited, Nav Bharat Fertilizers Pvt. Ltd., SIS Training Centre, Jamui, Utkarsh Small Finance Bank, DSETS Pvt. Ltd., Zepto Pvt. Ltd., Larsen and Toubro Limited, Adecco India, Vision India Services तथा Netambit Value First Service सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भाग लेंगे।
इस नियोजन मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार एवं रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
जिला प्रशासन एवं जिला नियोजनालय, भागलपुर की ओर से युवाओं से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!