किशनगंज, किशनगंज जिला पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, किशनगंज ने गर्वणडंगा थाना का समीक्षा कार्य किया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने महिला थाना, किशनगंज से संबंधित मामलों की समीक्षा की। इसी तरह सर्किल इंस्पेक्टर, ठाकुरगंज ने जियापोखर थाना के मामलों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही जनता से बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
किशनगंज पुलिस ने अपने संकल्प “कानून का राज, जनता का विश्वास” को दोहराते हुए कहा कि सभी थानों में निष्पक्ष और संवेदनशील कार्यवाही को प्राथमिकता दी जाएगी।
