भागलपुर में सागर डिजीवर्ल्ड शोरूम का भव्य शुभारंभ – दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक्स पर धमाका ऑफर

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर शहर के महात्मा गांधी रोड स्थित बॉस पार्क के पास दीपावली के अवसर पर सागर डिजीवर्ल्ड का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर शोरूम के मालिक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर, जिसे सिल्क सिटी और स्मार्ट सिटी दोनों के नाम से जाना जाता है, में अब एक स्मार्ट शोरूम की सौगात मिली है।

सागर डिजीवर्ल्ड में एक ही छत के नीचे लैपटॉप और मोबाइल दोनों की पूरी रेंज उपलब्ध है। यहां पर सभी प्रमुख ब्रांड के लैपटॉप जैसे HP, Dell, Lenovo, Acer, Asus मिलेंगे। वहीं मोबाइल सेक्शन में Apple, OnePlus, Redmi, Realme, Mi, Samsung, Oppo, Vivo सहित लगभग सभी ब्रांड्स के नवीनतम मॉडल उपलब्ध हैं।

शोरूम लगभग 1000 स्क्वायर फीट के एरिया में बनाया गया है, जो ग्राहकों को भीड़-भाड़ से दूर एक शानदार शॉपिंग अनुभव देगा।
दीपावली और धनतेरस के मौके पर सागर डिजीवर्ल्ड की ओर से आकर्षक ऑफर भी पेश किए गए हैं। हर खरीदारी पर ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट और लैपटॉप के साथ पाँच गिफ्ट दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से छात्रों के लिए स्पेशल ऑफर रखा गया है ताकि वे किफायती दामों में अपनी जरूरत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकें।

कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर एक स्मार्ट सिटी बन रहा है और अब यहां के स्मार्ट लोगों के लिए स्मार्ट शॉपिंग का नया ठिकाना सागर डिजीवर्ल्ड है। उन्होंने बताया कि शोरूम में ग्राहकों को “टच एंड फील एक्सपीरियंस” मिलेगा यानी खरीदारी से पहले उत्पादों को खुद अनुभव करने का मौका भी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!