भागलपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में किया माल्यार्पण।

भागलपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में किया माल्यार्पण।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के मौके पर उत्तर प्रदेश गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं का शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया
बाबू वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया इसके बाद जीरो माइल चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य व बलिदान को नमन किया माल्यार्पण के बाद दोनों नेता टाउन हॉल पहुंचे जहां आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों मुख्य अतिथियों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाई थी। वे बिहार के शाहाबाद क्षेत्र के जगदीशपुर के राजा थे और अपने साहस, रणनीति और अदम्य वीरता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं

स्पीच — बृजभूषण शरण सिंह पर उत्तर प्रदेश गोंडा के पूर्व सांसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!