कंझियाभतौड़िया अंडरपास कार्य छठ पूजा के बाद होगा शुरू — ग्रामीणों से की गई धैर्य रखने की अपील

संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।

नाथनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भतौड़िया एवं आसपास के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्थानीय प्रतिनिधियों ने जानकारी दी है कि कंझियाभतौड़िया अंडरपास निर्माण कार्य छठ पूजा के बाद शुरू किया जाएगा।

ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने पूर्व में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जल्द कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया था, जिससे ग्रामीणों के मन में शंका बनी हुई थी।

इस संबंध में आज एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) कार्यालय पहुंचकर वरीय पदाधिकारियों से वार्ता की गई। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण फिलहाल कार्य शुरू नहीं किया जा सका, लेकिन छठ पूजा के बाद निश्चित रूप से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ग्रामीण प्रतिनिधियों ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और छठ पूजा तक प्रतीक्षा करें। प्रशासन ने अंडरपास कार्य को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है और जल्द ही कार्य आरंभ होने की पूरी संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!