संवाददाता: शुभम कुमार, भागलपुर
नवगछिया: पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के नेतृत्व में सितंबर 2025 माह की मासिक अपराध गोष्ठी पुलिस केंद्र, नवगछिया में आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया पुलिस उपाधीक्षक (मु0 / साईबर / रक्षित / यातायात), अंचल निरीक्षक (नवगछिया / बिहपुर), सभी थानाध्यक्षों एवं कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, दिवाली एवं छठ पर्व के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया —
- सम्मन, वारंट, इस्तिहार और कुर्की के निष्पादन की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा।
- बी०एन०एस०एस०-126 एवं सी०सी०ए०-03/12 के अंतर्गत की गई कार्रवाई की प्रगति।
- गुंडा / डोसियर / प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति की समीक्षा।
- शराब बरामदगी, विनिष्टिकरण एवं हथियारों की बरामदगी पर विशेष ध्यान।
- लंबित अनुसंधान, गिरफ्तारी और बरामदगी से संबंधित मामलों की समीक्षा।
- आर्म्स एवं बेल सत्यापन / रद्दीकरण की अद्यतन स्थिति।
- गंभीर कांडों जैसे हत्या, लूट, गृहभेदन, पॉक्सो, रेप एवं एससी/एसटी मामलों की समीक्षा।
- जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी और सत्यापन पर निर्देश।
- अपराध नियंत्रण के तहत बैंक, एटीएम और वाहनों की निरंतर जांच।
- धनतेरस के अवसर पर शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
- छठ घाटों पर बैरिकेडिंग एवं बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनावी माहौल और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता शांति और सुरक्षा के माहौल में अपने पर्वों को मना सके।
