किशनगंज: मुश्ताक आलम ने ठाकुरगंज विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन (NR) दाखिल किया

किशनगंज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच बुधवार को ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से मुश्ताक आलम ने अपना नामांकन पत्र (NR) दाखिल किया। इस मौके पर उनके समर्थकों मौजूद रही,

मुश्ताक आलम ने कहा कि “यह चुनाव जनता की उम्मीदों और विकास की दिशा तय करेगा। मैं जनता के आशीर्वाद से मैदान में उतरा हूं और पूरी ईमानदारी से क्षेत्र की सेवा करना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि ठाकुरगंज की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है — सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है। “अगर जनता ने मुझे अवसर दिया, तो मैं हर घर तक विकास पहुंचाने का काम करूंगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत ठाकुरगंज सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि कई दावेदार मैदान में उतर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!