रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में 2025-28 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव मंडल ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सुड्डू साईं थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को जनता दल यूनाइटेड की विचारधारा से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बैठक में उपस्थित प्रखण्ड के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि यह सदस्यता अभियान 3 वर्ष के लिए चलाया जा रहा है इसमें प्रत्येक पंचायत में कम से कम दो हजार लोगों को सदस्य बनाना है, निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया जायेगा।
उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि सुड्डू साईं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की रीढ़ है और इससे संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए जनता से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पप्पू मंडल ने संबोधन में कहा कि यह अभियान केवल सदस्य जोड़ने का नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्धता दिखाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उक्त अवसर पर जदयू नाथनगर विधानसभा प्रभारी अरविन्द कुमार ने बैठक को संबोधित कर सदस्यता अभियान पर जोर देने की बात कही गई क्योंकि बिहार का विकास माननीय मुख्यमंत्री एवं बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार के द्वारा किया जा रहा है वह अकल्पिनीय है।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ शिपु मंडल, हीरा पांडे , जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नंदन राय ,चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रवक्ता डा० आनंदी सिंह कुशवाहा ,अनिल कुमार साह ,अजय कुमार शर्मा, श्रवण साह, सत्यनारायण , मनोहर मंडल, राजेन्द्र साह, राजेन्द्र पंडित ,राजेन्द्र दास शंकर भानु, अखिलेश्वर सिंह, उदय सिंह ,सेनापति राय ,पंचायत समिति अशोक सिंह ,अरविन्द मंडल ,अनिल दास , उदय मंडल, सुनील राम , अरविंद राय, शाहजहां, मोहम्मद सलाउद्दीन, प्रकाश दास, राजकिशोर भारती, घनश्याम मंडल,पंचायत समिति बमबम कुमार , सतीश चंद्र मंडल के साथ-साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
