संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर
भागलपुर,ठंड और कोहरे के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. खासकर कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कम विजिबिलिटी होने के कारण वाहन दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है. घने कोहरे के कारण कजरैली थाना क्षेत्र के भागलपुर- अमरपुर मुख्य मार्ग पर गौराचौकी के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से निचे उतर गया. हलांकि चालाक की सूझबूझ के कारण घटना टल गई और लोगों की जान बच गई. ट्रक रायपुर से भागलपुर आ रहा था लेकिन घने कोहरे के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया.
