रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी बदरपुर में हुए गोलीकांड की घटना का भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि दोनों अभियुक्तों के पास से दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टिम द्वारा त्वरित छापेमारी अभियान चलाया गया ।पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान और लोकेशन की जानकारी मिली जिनके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गया ।प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है । इस घटना को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस गस्ती बढ़ा दी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध भागलपुर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील की गई है किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।ये कार्रवाई बिहार पुलिस के (हैं तैयार हम)अभियान के तहत् पुलिस की सतर्कता और तत्परता का परिचायक मानी जा रही है।।
