रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार ।
वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें अभिभावक ने शैक्षणिक वातावरण निर्माण में सहयोग करने का लिया संकल्प। मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय मुस्तफापुर हिन्दी , मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी , प्राथमिक विद्यालय सालेहपुर , मध्य विद्यालय पुरैनी सहित अन्य विद्यालयों काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हो शैक्षणिक वातावरण पर चर्चा किया । मध्य विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों ने भूकंप, ठनका , अगलगी , सड़क दुर्घटना जैसे आपदा तथा बाल विवाह निषेध पर गतिविधि कर अभिभावक को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया । वही मध्य विद्यालय मुस्तफापुर हिन्दी में आयोजित तीन दिवसीय बाल मेला का समापन विभिन्न प्रतियोगिता में सफल बच्चों प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया । साथ ही मध्य विद्यालय मुखेरिया में सहायक शिक्षक राजीव कुमार मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर विभिन्न विद्यालय में प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, आनंद कुमार सिंह, राजकिशोर ठाकुर, प्रणव कुमार पाण्डेय, वासुदेव , राजीव तिवारी, शिक्षक अनिल कुमार पासवान, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, तृप्ति कुमारी , वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , नैसबा ,संगीता , ऋतुपर्णा साहा, नहसीन, मुकेश पंडित, दुर्गा कुमारी, सोनी कुमारी ,फूल कुमारी , पुष्पलता कुमारी सहित शिक्षक , अभिभावक तथा छात्र छात्राएँ उपस्थित हुए।
