गश्ती के दौरान पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर कहलगांव थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान कहलगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध हथियार के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कहलगांव थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार के साथ घूम रहा है सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से खदेड़कर पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय पिंटू मंडल के रूप में हुई है, जो नवगछिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस संबंध में कहलगांव थाना में कांड संख्या 49/26 मामला दर्ज की गई है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

बाइट — कल्याण आनंद एसडीपीओ कहलगांव भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!