बिलासपुर-
भारतीय जनता पार्टी ने रमेशचंद्र कैवर्त को बिलासपुर संभाग मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है पार्टी ने उनके सामाजिक कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और समाज को संगठित कर अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने की सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति पर रमेशचंद्र कैवर्त ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया विश्वास उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन के वरिष्ठ नेता पवन कुमार साय, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद तथा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त का विशेष धन्यवाद किया।
उन्होंने समाजजनों और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए भी आभार जताया।
महेंद्र सिंह राय- (संवाददाता)
