माननीय पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार श्री दीपक प्रकाश का मारवाड़ी कॉलेज में छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत

संवाददाता शुभम कुमार .बिहार

आज मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तत्वावधान में बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के यूथ आइकॉन श्री दीपक प्रकाश, छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विराट सिंह कुशवाहा तथा प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरीश झा एवं छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष श्री हृषिकेश प्रकाश ने की।
स्वागत के क्रम में पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। जब युवा पंचायत से लेकर राष्ट्र निर्माण तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, तभी सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होता है। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवाओं को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है।”
छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विराट सिंह कुशवाहा ने कहा कि “हमारा संगठन छात्र हित, शिक्षा सुधार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर निरंतर संघर्षरत है। मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों का उत्साह बताता है कि आने वाला समय युवाओं के नेतृत्व का है।”
प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल ने कहा कि “छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा गांव से लेकर विश्वविद्यालय तक युवाओं को संगठित कर रहा है और युवाओं की सशक्त आवाज बनकर उभर रहा है।”
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरीश झा ने कहा कि “आज का कार्यक्रम यह सिद्ध करता है कि छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा विश्वविद्यालय स्तर पर एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन बन चुका है।”
मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष श्री हृषिकेश प्रकाश ने कहा कि “मारवाड़ी कॉलेज की धरती पर ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का आगमन छात्रों के लिए गौरव की बात है। इस प्रकार के संवाद से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना का विस्तार होता है।”
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, टीएनबी कॉलेज महासचिव रमन राठौर, सबौर कॉलेज अध्यक्ष शुभम कुमार, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन कुमार, प्रिंस कुमार, अंकित एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!