संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले युवक को मरीज के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी हंगामे की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठग के भाई को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के रहने वाले लाल बाबू नामक वृद्ध पिछले चार दिनों से मायागंज अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं इसी दौरान एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक अख्तर अस्पताल के वार्ड में घुसकर खुद को डॉक्टर बताने लगा और बेहतर इलाज दिलाने का झांसा देकर मरीज के परिजनों से 1200 रुपये ठग लिए थे ठगी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था
वही आरोपी एक बार फिर किसी दूसरे मरीज के परिजनों को निशाना बनाने के लिए अस्पताल पहुंचा इसी दौरान पीड़ित मरीज लाल बाबू के परिजनों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर उससे पैसे की मांग करने लगे देखते ही देखते वार्ड में हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद अन्य मरीजों और लोगों ने बरारी थाना पुलिस को सूचना दी।हंगामे के बीच मुख्य आरोपी अख्तर अस्पताल परिसर में अपनी एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने मौके से उसके भाई को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाना ले गई अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि अख्तर पहले भी कई बार खुद को डॉक्टर या अस्पताल कर्मी बताकर मरीजों के परिजनों से इलाज, जांच और बेड दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतनी बड़ी मेडिकल व्यवस्था में बाहरी लोग आसानी से वार्डों में प्रवेश कर रहे हैं फिलहाल बरारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है वही बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया की पैसे की लेन देन को लेकर मामूली बात हुई थी, जिसमे दोनों मे सुलह कर लिया गया है।वहीं मामले को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने बताया की मामले को लेकर गंभीरता से पहल की इस मामले पर अपने अधिकारियो के साथ बैठक कर निगरानी और तेज की जाएगी, ऐसे लोग को पकड़ कर पुलिस के हवाले करेंगे।
