कनकपुर पंचायत के मानिकपुर में नूरी क्लब ने भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत मानिकपुर में रविवार को नूरी क्लब की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, रोजेदारों और समाज के विभिन्न तबकों के लोग शामिल हुए।

इफ्तार से पहले देश के लिए अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर देश की तरक्की, समाज में भाईचारे और सामुदायिक सौहार्द की कामना की।

राजद नेता सह पूर्व प्रमुख मुश्ताक आलम इफ्तार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और मेलजोल को बढ़ावा देते हैं। वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 के उम्मीदवार नजमुल हसनैन उर्फ ज़की ने भी उपस्थित लोगों को इफ्तार की शुभकामनाएं दी।

जिला परिषदक्षेत्र संख्या 13 उम्मीदवार नजमुल हसनैन ज़की

पूर्व उपप्रमुख गुलाम मोहिउद्दीन ,पूर्व मुखिया अकबर समेत अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने नूरी क्लब की इस पहल की सराहना की और इसे समाज में सामुदायिक सहयोग और मेलजोल बढ़ाने वाला बताया।

इफ्तार में रोजेदारों के लिए खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया गया था। स्थानीय लोगों ने इसे एक सफल और सुखद आयोजन बताया। आयोजन का माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा, जिसमें उपस्थित लोगों ने धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का संदेश साझा किया।

नूरी क्लब के सदस्य जनरल ,परवेज समेत सभी कमिटी के सदस्यों ने रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया

ताज़ा पत्रिका ज़की हमदम

नूरी क्लब की इस पहल ने यह साबित किया कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम न केवल सामुदायिक सहयोग बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!