ठाकुरगंज में जदयू के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फैसल अहमद का जोरदार स्वागत

किशनगंज/ठाकुरगंज:
फैसल अहमद के ठाकुरगंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह कार्यक्रम मुंबई गारमेंट के अहाते में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर विसुत्री अध्यक्ष नजरुल हक ने फैसल अहमद को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित भी किया।

स्वागत कार्यक्रम में नगर चेयरमैन सिकंदर पटेल, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन, युवा कार्यकर्ता प्रशांत पटेल, मौलाना तहसीन रजा, उप प्रमुख पप्पू तथा नूर आलम समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि फैसल अहमद के नेतृत्व में जदयू संगठन जिले में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।

नजमुल हसनैन उर्फ ज़की

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम और तेज़ी से किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!