किशनगंज में माता गुजरी विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों को दी उपाधि

किशनगंज। माता गुजरी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने विद्यार्थियों को उनके परिश्रम, नवाचार और समर्पण के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र की असली ताकत है और शिक्षा के माध्यम से ही समाज और देश को नई दिशा दी जा सकती है।

सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए करें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया।

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कई मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!