भागलपुर, बिहार | संवाददाता: शुभम कुमार
बसंतपुर ग्राम पंचायत के लोदीपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार, 15 मार्च 2026 को एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाज में आपसी एकता, जात-पात से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में मातृ शक्ति के सम्मान पर विशेष जोर दिया और महिलाओं के प्रति सम्मान व सुरक्षा को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई और लोगों से प्रकृति को सुरक्षित रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र और संविधान के सम्मान की भावना को मजबूत करने पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।
इस सम्मेलन का आयोजन अध्यक्ष शशि कुमार भारती के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति में सचिव विनोद कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष बिंदेश्वरी मंडल, उपाध्यक्ष दयानंद भारती, सहायक सचिव मनीष कुमार और सहायक कोषाध्यक्ष अवधेश मंडल शामिल रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के अधिकारी हरविंद्र भारती, दीपक घोष, सत्यनारायण मंडल और राजेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया और सामाजिक एकता तथा जागरूकता का संकल्प लिया।
