गोपालगंज में पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत, बिना पोस्टमार्टम शव लेकर घर लौटे परिजन

 

गोपालगंज, बिहार 

जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवापुर जाफर टोला गांव के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों बच्चे नहाने के लिए पोखरे में गए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक बच्चों के बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही बच्चों के शव को अपने घर ले जाने का फैसला किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!