मल्हार महोत्सव से पहले हाई मास्ट लाइट खराब

मल्हार महोत्सव से पहले हाई मास्ट लाइट खराब

 

बिलासपुर – मस्तुरी ब्लाक अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार में आयोजित हो रहे महोत्सव से पहले नगरवासियों में उत्साह का माहौल है, लेकिन हाईमास्ट लाइटों की खराब स्थिति ने इस उत्साह को थोड़ी फीकी कर दिया है। पहले तत्कालीन कलेक्टर सोनमणि बोरा ने चेतन तिवारी के निवेदन पर नगर में चार हाईमास्ट लाइटें स्थापित की थीं, जो नगर की गरिमा और शान के अनुरूप थी।

लेकिन पिछले तीन वर्षों से ये लाइटें खराब अन अन उपयोग स्थिति में नहीं रही हैं और अब सवाल ये उठता है कि इतनी बड़ी महोत्सव में आयोजक जवाबदार अधिकारी पर सवाल उठ रहे हैं

मल्हार में हाईमास्ट लाइट बंद है।

असुरक्षित जैसी स्थिति में हैं। महोत्सव स्थल पर, जहां यह आयोजन होने जा रहा है, गढ़चौक स्कूल चौक और मां डीडीनेश्वरी चौक की लाइटें समय रहते ठीक होतीं तो आगंतुकों का स्वागत करते हुए नगर का सौंदर्य और आकर्षण बढ़ातीं। नगर पंचायत का ध्यान विकास की बजाय

गुटबाजी और ड्रामेबाजी में होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। ओम प्रकाश पाण्डेय ने नए सीएमओ को पहले ही हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की स्थिति पर ध्यान देने का सुझाव दिया था। नगरवासियों का मानना है कि महोत्सव जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से पहले इस तरह की अनदेखी जनहित के खिलाफ है। समय रहते लाइटों की मरम्मत और संचालन सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि मल्हार महोत्सव का आयोजन नगर की गरिमा के अनुरूप सफल और आकर्षक बन सके।

रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!