IIIT भागलपुर में ड्रोन और IoT पर 2-दिवसीय कार्यशाला संपन्न

संवाददाता  राहुल कुमार सिंह सबौर भागलपुर

सबौर प्रखंड क्षेत्र के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भागलपुर के मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग ने ड्रोन और आईओटी पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन 2 दिन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ अभिनव गौतम और कोऑर्डिनेटर डॉ तामेश्वर नाथ द्वारा, निदेशक महोदय प्रोफेसर मधुसूदन सिंह की उपस्थिति में किया गया । फ्लाइटियम ड्रोन प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर के सीईओ और फाउंडर अंकित कुमार और एवियोनिक्स इंजीनियर अभिज्ञान घोष के कुशल निर्देशन में बीटेक एमटेक और पीएचडी के छात्रों ने प्रथम दिन लेक्चर का लाभ उठाया। उसी दिन शाम को ड्रोन के विभिन्न भागों को जोड़ा। दूसरे दिन जुड़े हुए भागों द्वारा बने ड्रोन को उड़ाने का अनुभव छात्रों ने अंकित कुमार के निर्देशन में प्राप्त किया तथा अंत में आईओटी से संबंधित विस्तृत जानकारी अंकित कुमार द्वारा दी गई। कार्यक्रम का समापन डॉ तामेश्वर नाथ, विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णेन्दु कुमार मंडल और प्लैटिनम ड्रोन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और फाउंडर अंकित कुमार के द्वारा सर्टिफिकेट वितरण करने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!