शेखपुरा -विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा वृद्ध आश्रम का किया – निरीक्षण

 

रिपोर्टर:-रंजन कुमार

शेखपुरा जिला -विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आश्रय स्थान एवं वृद्धा आश्रम का किया -निरीक्षण। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं माननीय प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी के निर्देश पर जिले माँ संचालित आश्रय स्थान एवं वृद्धा आश्रम का निरीक्षण विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के द्वारा किया गया l जिसमें वहाँ रह रहे वृद्ध लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के गहन निरीक्षण किया गया साथ ही विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन भी किया गया शेखपुरा में बस स्टैंड के पास नगर परिषद के द्वारा संचालित आश्रय स्थान में आश्रय माननीय सचिव के द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां लोगोँ के रहने के लिए की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। बरबीघा के समाचक मुहल्ले में संचालित इंद्रा वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों से मिले एवं वहाँ की व्यव्स्था को गहनता से देखा। वर्तमान में वहाँ 22 वृद्ध रह रहे। जिनको सभी तरह की सुविधा नियमानुसार दिया जा रहा है। सभी का समय समय पर चिकित्सा जाच भी किया जा रहा है विधिक जागरुकता कार्यक्रम में उपेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता एवं जन निर्माण केंद्र के राकेश कुमार एवं रवि कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!