विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद प्रशासन का बड़ा कदम, गंगा में शुरू हुई मुफ्त नाव सेवा

विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद प्रशासन का बड़ा कदम, गंगा में शुरू हुई मुफ्त नाव सेवा

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर का लाइफ लाइन कहे जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों सेतु के पिलर संख्या 133 के पास का स्लैब टूटकर गंगा नदी में समा गया था जिसके बाद आवागमन प्रभावित हो गया। लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई गंगा घाटों से बड़े और छोटे नावों का परिचालन शुरू कर दिया है।
प्रशासन की ओर से सरकारी नाव सेवा निशुल्क रखी गई है जबकि निजी नावों के लिए जिला प्रशासन ने किराया निर्धारित किया है ताकि यात्रियों से मनमानी वसूली न हो सके।इसी को लेकर गुरुवार को समीक्षा भवन सभागार में भागलपुर के जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त, पुलिस इंस्पेक्टर और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाव परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद विभिन्न घाटों से नाव सेवा शुरू कर दी गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो

बाइट — डॉक्टर नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!