अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम ससुर बने रास्ते का कांटा, बहू ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश 4 गिरफ्तार।

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम ससुर बने रास्ते का कांटा, बहू ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश 4 गिरफ्तार।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में 21 अप्रैल की रात हुई प्रकाश मंडल की हत्या अब एक सनसनीखेज प्रेम प्रसंग की कहानी बनकर सामने आई है इस पूरे हत्याकांड की जड़ में मृतक की छोटी बहू और उसके प्रेमी का रिश्ता बताया जा रहा है मामले में नवगछिया एसपी ने प्रेस कॉन्फेंस कर मामले की जानकारी दी *इश्क में अंधी हुई बहू, ससुर बन गए रास्ते का कांटा* पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी का गांव के ही संजीव कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था, जिसके बाद गांव में पंचायत कर मामला शांत कराया गया था लेकिन यह रिश्ता अंदर ही अंदर सुलगता रहा और आखिरकार खून-खराबे में बदल गया 21 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश मंडल को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार, दिवाकर कुमार और मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिवाकर के घर से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा,दो गोली एवं एक खोखा भी बरामद किया गया पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और परिवार की ‘इज्जत’ को लेकर उपजे तनाव ने इस वारदात को जन्म दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है

बाइट — राजेश कुमार, SP, नवगछिया भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!