जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने एसपी सिंगला कंपनी के प्रतिनिधियों को दोनों ओर के घाटों तक पहुंच मार्ग को समतल, दुरुस्त एवं सुलभ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक, कृषक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी सहित आमजन बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे, इसलिए यातायात व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि मोटर बोट के डबल स्टोरी (दो मंजिला) भाग पर यात्रियों को नहीं बैठाया जाए। केवल चालक एवं क्रू मेंबर ही वहां रहेंगे।नगर निगम को घाटों पर प्रतिदिन तीन बार साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा फुटकर विक्रेताओं को अपनी दुकानों के समीप डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया। महादेवपुर घाट पर अतिरिक्त टेंट की व्यवस्था करने को कहा गया।उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीआरएफ की टीम दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ लगातार जल मार्ग में गश्ती करती रहे। घाट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल बैज लगाकर ड्यूटी करेंगे। क्रूज से यात्रियों के उतरने के समय भीड़ नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस बल एवं आपदा मित्रों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगभग तीन से साढ़े तीन मीटर चौड़ा स्कैफोल्डिंग ब्रिज शीघ्र तैयार कर लिया जाएगा। इसके संचालन के दौरान ट्रैफिक रेगुलेशन की आवश्यकता होगी, जिसमें एक ओर से वाहनों के आवागमन के दौरान दूसरी ओर वाहनों को रोका जाएगा।संबंधित पदाधिकारियों को इसके लिए मानसिक एवं प्रशासनिक रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया।बैठक में बताया गया कि कहलगांव से तीनटंगा गोपालपुर जलमार्ग के माध्यम से ट्रक एवं छोटी गाड़ियों का परिचालन कराया जाएगा।अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया को तीनटंगा से एनएच तक मार्ग का निरीक्षण कर उपयुक्त मार्ग का सुझाव देने का निर्देश दिया गया। आवश्यकतानुसार उक्त मार्ग का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा।एसपी सिंगला कंपनी को अतिरिक्त सुरक्षित घाट विकसित करने का निर्देश दिया गया। वहीं भागलपुर-सुल्तानगंज-मुंगेर मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर, परियोजना निदेशक एनएचआई एवं एमवीआई को फोरलेन मार्ग का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। यदि कहीं बिजली के तार ऊंचे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हों तो उन्हें हटाने या ऊंचा कराने तथा बड़े वाहनों के वैकल्पिक मार्ग का निर्धारण करने को कहा गया। सभी प्रकार के अवरोधों को दो दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया राजेश कुमार ने नाव चालकों को प्रशिक्षण दिलाने का सुझाव दिया। घाटों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के लिए बैज उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर को दिया गया।वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घाटों पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ कार्य करें। सुबह एवं शाम के समय यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है, इसलिए थानाध्यक्ष बरारी एवं थानाध्यक्ष जीरोमाइल को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने महादेवपुर घाट से जाह्नवी चौक तक तथा बरारी घाट से भागलपुर शहर के विभिन्न स्थानों तक टोटो एवं ऑटो का किराया निर्धारित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर को दिया।बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता राकेश कुमार रंजन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जन संपर्क सहित तमाम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!