चेहल्लुम त्यौहार को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक मुर्तजा अली दरगाह किला घाट सराय में आयोजित की गई।
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार ।
भागलपुर के मोहर्रम कमिटी की बैठक जिसकी अध्यक्षता मुर्तजा अली दरगाह कमेटी के अध्यक्ष तबारक अंसारी ने किया जब के संचालन सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के संयोजक डॉक्टर फारूक अली ने किया सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी मोहम्मद तकी अहमद जावेद बैठक में मौजूद सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम सहसंयोजक मिंटू कलाकार, मोहम्मद हुमायूं ,भोला खान, सैयद जाउल हक, मोहम्मद जिनी हमीदी ,मोहम्मद इम्तियाज उल हक, भोला खान ,मोहम्मद सलाउद्दीन, मुर्तजा अली दरगाह के सचिन मोहम्मद मेराजुल मोहम्मद बंटी एवं कई मोहल्ले के खलीफा मौजूद थे सभी लोगों ने चेहल्लुम त्योहार पर साफ सफाई ब्लीचिंग पाउडर का चिड़ा लाइटिंग जल आपूर्ति एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने की बात रखी गई सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने बताया की चेहल्लुम त्यौहार में बरसात को देखते हुए मुर्तजा अली दरगाह इमामबाड़े के आसपास साफ सफाई एवं शाहजांगी मेला मैदान की साफ सफाई एवं मेला मैदान एटीएम के पास ट्रांसफार्मर बहुत ही नीचे है जिसके कारण कभी भी घटना हो सकती है बिजली विभाग को चेहल्लुम त्यौहार के पहले ध्यान देने की जरूरत है मीडिया प्रभारी तकी जावेद ने कहा की दिनांक 5 अगस्त को सभी मोहल्ले के अखाड़े जुलूस निकल जाएंगे संयोजक दो फारूक अली ने कहा की जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पिछले मोहर्रम में जो इंतजाम किया था वह काबिले तारीफ है इस बार भी चेहल्लुम के मौके पर बेहतर इंतजाम होना चाहिए अंत में सभी लोगों ने नगर निगम प्रशासन से कहा के बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम की है इसलिए चेहल्लुम त्यौहार के पहले सभी काम पूरी होनी चाहिए
