भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था लोकहित जागरण संघ द्वारा आमजन की सुविधा के लिए पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था लोकहित जागरण संघ द्वारा आमजन की सुविधा के लिए पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिला अंतर्गत लोक हित जागरण संघ द्वारा इस सेवा का उद्घाटन सिपेट (CIPET), भागलपुर के संयुक्त निदेशक एवं प्रशासन प्रमुख अभित लकड़ा, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, लोकहित जागरण संघ के पदाधिकारियों तथा समाज के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पेयजल सेवा के अंतर्गत राहगीरों के लिए घड़ों में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही पानी पीने हेतु ग्लास एवं मग की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे आने-जाने वाले लोग अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता अभित लकड़ा ने कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने लोकहित जागरण संघ के अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि सिपेट परिसर तथा उसके आसपास आने-जाने वाले प्यासे लोगों को इस व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा। ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और इनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
कार्यक्रम के दौरान संघ के सांस्कृतिक मंच के संयोजक प्रतीक कुमार एवं प्रसिद्ध गायक प्रदीप कुमार ने माता भवानी एवं भगवान भोलेनाथ के भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता निशित मिश्रा, अधिवक्ता सूरज, सत्येंद्र भास्कर, सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, गायक प्रदीप कुमार तथा अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने सिपेट के संयुक्त निदेशक अभित लकड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन कर संघ का उत्साहवर्धन किया है। इसके लिए संघ एवं समाज की ओर से उन्हें विशेष धन्यवाद दिया जाता है।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित साधना मिश्रा ने राहगीरों को पेयजल पीला कर परमात्मा की बात कर आत्मसंतुष्टि को प्राप्त किया।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सिपेट के छात्र संतोष कुमार, आकाश कुमार, आदित्य कुमार, देव कुमार एवं कौशल कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!