भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पकरिया एवं धनगंवा के अनेक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा में शामिल हुए ग्रामीण
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पकरिया एवं धनगंवा के अनेक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे एवं बूथ अध्यक्ष द्वारिका घोष के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों को भाजपा में प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या, जिला पंचायत प्रतिनिधि खिलावन पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनहर चंदेल, भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव तथा ग्राम पकरिया के बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्र प्रकाश सूर्य ने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं दिलीप पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा की नीतियों को जनहितकारी बताया।
मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि वे लगातार गाँव-गाँव जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा भाजपा की विचारधारा एवं संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!