डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर से खरहारा गाँव (ढाका मोड़) तक NH-133E के फोरलेन निर्माण का टेंडर जारी, ₹583.47 करोड़ की लागत से होगा 36.6 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण
माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, 24 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
भागलपुर। भागलपुर संसदीय क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भागलपुर से खरहारा गाँव (ढाका मोड़) तक राष्ट्रीय राजमार्ग-133ई (NH-133E) के चौड़ीकरण एवं फोरलेन सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 36.600 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत ₹583.47 करोड़ (जीएसटी रहित) निर्धारित की गई है।
इस संबंध में भागलपुर के माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रही है। इसके क्रियान्वयन को लेकर वे लगातार संसद से लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक प्रयासरत रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है और परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सांसद श्री मंडल ने कहा कि NH-133E के फोरलेन निर्माण से भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। इससे सड़क संपर्कता मजबूत होने के साथ-साथ व्यापार, कृषि, पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सड़क आधारभूत संरचना का लाभ प्राप्त होगा।
परियोजना से संबंधित प्रमुख विवरण निम्नलिखित हैं :
* कार्य का नाम: भागलपुर से खरहारा गाँव (ढाका मोड़) तक NH-133E का फोरलेन निर्माण (Four Lane with Paved Shoulder)।
* कुल लंबाई: 36.600 किलोमीटर (किमी 0+00 से किमी 36+600 तक)।
* अनुमानित लागत: ₹583.47 करोड़ (जीएसटी छोड़कर)।
* निर्माण अवधि: 24 महीने।
* टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि: 24 दिसंबर 2026, अपराह्न 03:00 बजे तक।
* तकनीकी एवं वित्तीय बोलियाँ खुलने की तिथि: 31 दिसंबर 2026।
सांसद श्री अजय कुमार मंडल ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में पहल एवं सहयोग के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तथा संवेदक (ठेकेदार) के चयन के बाद निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की उम्मीद है। यह सड़क परियोजना आने वाले समय में भागलपुर के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अंत में सांसद श्री मंडल ने भागलपुर की समस्त देवतुल्य जनता को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भागलपुर के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
