आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को भागलपुर जिला आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री प्रह्लाद सरकार का जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित तथा पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
इस अवसर पर युवा जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी विशाल फूलमाला पहनाकर प्रह्लाद सरकार का सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रह्लाद सरकार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छूआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि भागलपुर में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है।
वरिष्ठ नेता श्री सुड्डू साईं ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में शेखर पांडे , प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर, धनंजय मंडल, अर्जुन साह, हीरा पांडे,रेनू सिंह, बीना सिन्हा,रोजी रानी, शालिनी साह, शबाना दाऊद, यास्मीन परवीन, संजीत राय ,अखिलेश सिंह, महेश दास, नन्दन राय ,ओम प्रकाश भ्रमर, संयुक्ता सिंह,अमन सिंन्हा, सीपु मंडल ,शाबान खान, कुणाल रत्न प्रिय,विकास कुमार, संतोष पटेल,गुरुदेव मंडल, वीरेंद्र सिंह, संतोष निराला ,शंकर भानु, सुर्य कान्त पटेल, मु हासीब, जीत राणा ,कामदेव चौधरी, अनिरुद्ध मंडल,ललन कुशवाहा,संजु तिवारी, प्रिंस कुशवाहा,एहसान उल डेविड, गोलू मंडल, मु मोहसिन, जितेन्द्र गौघट्टा , निसार, बाबूलाल पोद्दार,
मयंक कुमार ,विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, मोनू पटेल ,सोनू पटेल, संदीप कुमार ,मिथिलेश कुमार ,कोटेश्वर प्रसाद ,राजीव रंजन ,आशीष कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
