ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन से लापता 12 वर्षीय बालक को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन से लापता 12 वर्षीय बालक को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक 12 वर्षीय लापता बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बाल सहायता केंद्र के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे आरपीएफ पोस्ट कटिहार (पूर्व) की एलएसआई सरिका कुमारी, कांस्टेबल एस. के. मीणा एवं एसआई पी. कुमार द्वारा स्टेशन परिसर में बाल तस्करी एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक नाबालिग बालक संदिग्ध एवं असहाय अवस्था में घूमता हुआ मिला।

पूछताछ में बालक ने अपना नाम अब्बास एम. (उम्र 12 वर्ष) बताया। उसने बताया कि मदरसा बोर्ड में पढ़ाई को लेकर घर में हुए विवाद के बाद वह घर से भाग आया था, लेकिन रास्ता भटक गया और कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

आरपीएफ टीम ने बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर आरपीएफ पोस्ट लाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उपस्थित गवाहों की मौजूदगी में चाइल्ड हेल्पलाइन, कटिहार के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उसे नियमानुसार बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

आरपीएफ ने बताया कि ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर भटके, लापता एवं असहाय बच्चों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करना तथा बाल एवं मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!