भागलपुर में प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न

भागलपुर में प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जिले क़े नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में गुरुवार को वर्ष 2026 के प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग आउट परेड समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों ने आकर्षक मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया।
समारोह स्थल को तिरंगे रंग के गुब्बारों और सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु सिपाहियों ने सलामी दी और प्रशिक्षण की सफल पूर्णता के बाद अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अधिकारियों ने सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!