शेखपुरा -राजद का राज्यव्यापी जिला मुख्यालय पर जोरदार – प्रदर्शन
राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने सरकार पर जमकर साधा निशाना
उन्होंने-कहा बढ़ती महगाई और अपराधिक घटनाओं से लोग बेहाल
रिपोर्टर-रंजन कुमार शेखपुरा
बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शेखपुरा जिला मुख्यालय द्वारा के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट भी शामिल हुए। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह- चेवाड़ा नगर पंचायत के-चेयरमैन लट्टू पहलवान यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं लोग मौजूद रहें। धरना को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व विधायक -विजय सम्राट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई बेलगाम हो गई है। पहले घरेलू गैस सिलेंडर 4 सौ से लेकर 5 सौ रुपये के बीच उपलब्ध होता था, जबकि आज इसकी कीमत एक हजार से 12 सौ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम लोगों, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को कठिन बना दिया है। पूर्व विधायक ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अंचल हो या जिला कार्यालय, बिना रिश्वत के आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और पुल-पुलियों के ध्वस्त होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राजद की जिला प्रभारी प्रेमा चौधरी ने कहा कि हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एवं एनडीए सरकार पर जमकर बरसे राजद नेता बिहार सरकार सहयोग शिविर लगाकर समस्याओं का निदान करने का दावा करती है लेकिन शिविर में किसी भी ग्रामीणों का-समस्या का निदान नहीं होता है! जिससे आम लोगों की निराश होकर लौटने की-मजबूर है और सरकार की लाखों की खर्च हो रही है! इस धरना प्रदर्शन में शामिल मुखिया मथुरा यादव, मनोज यादव राजद नागमणि राय, दिनेश कुमार सुधीर कुमार अली राजा बेचू खां कोषा अध्यक्ष, अरुण महतो प्रखंड अध्यक्ष घाट कुसुंबा, जनार्दन यादव प्रखंड अध्यक्ष चेवाड़ा, चंद्रवली पासवान नगर अध्यक्ष शेखपुरा, मुरारी शर्मा प्रखंड अध्यक्ष अरियरी, जुदागी यादव प्रखंड अध्यक्ष बरबीघा, रविंद्र यादव प्रखंड अध्यक्ष शेखूपुर सराय, विद्यानंद चौहान अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, हीरा सांव किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नेता विनय यादव पन्नू गोप अजय यादव,एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए!
