युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में एक युवक का शव घर के समीप बांसवाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की एक आंख क्षतिग्रस्त मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है
मृतक की पहचान कृष्णा ठाकुर (पिता– गुड्डू ठाकुर) के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार कृष्णा रोज़गार के सिलसिले में कानपुर में कार्य करता था और करीब 10–12 दिन पहले घर आया था और उसे वापस कानपुर लौटना था मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि कृष्णा रविवार की शाम करीब छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका कृष्णा की मां जब घर के पास गाय को चारा देने गईं, तो बांसवाड़ी में उसका शव पड़ा देखा सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!