तातारपुर थाना अंतर्गत दो अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा तथा 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

तातारपुर थाना अंतर्गत दो अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा तथा 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक-18.09.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि तातारपुर थानान्तर्गत सराय चौक में कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध अग्नेयास्त्र के साथ घुम रहे है।एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुति उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, भागलपुर एवं तातारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में तातारपुर थानान्तर्गत सराय चौक से 01. अमन कुमार उर्फ अमर यादव पे०- राजेश यादव 02. नितिश कुमार पे०-भोला प्रसाद यादव दोनों सा०-अनाथालय रोड़ नाथनगर थाना-नाथनगर जिला-भागलपुर को 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल तथा 02 फोन के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. देशी कट्टा :-01।02. जिंदा कारतूसः-01।03. मोटरसाइकिलः-01।04. फोनः-02।गिरफ्तारी :-01. अमन कुमार उर्फ अमर यादव पे०- राजेश यादव।02. नितिश कुमार पे०-भोला प्रसाद यादव दोनों सा०-अनाथालय रोड़ नाथनगर थाना-नाथनगर जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :- पु०नि० सह-थानाध्यक्ष विनोद कुमार तातारपुर थाना।पु०अ०नि० मंजीत कुमार तातारपुर थाना।सि0/904 विंधाचल पासवान तातारपुर थाना।
B.H.G/362332 बादल कुमार झा तातारपुर थाना।
सशस्त्र बल तातारपुर थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!