कांवरिया मार्ग पर टेंट सिटी के उद्घाटन हेतु अजगैबीनाथ पहुंचे मंत्री श्री संजय सिंह का भव्य स्वागत

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कांवरिया मार्ग पर टेंट सिटी के उद्घाटन हेतु अजगैबीनाथ पहुंचे मंत्री श्री संजय सिंह का भव्य स्वागत

कांवरिया मार्ग पर श्रद्धालु कांवरियों की सुविधा के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्थापित टेंट सिटी एवं सुविधा केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर विभाग के मंत्री संजय सिंह के अजगैबीनाथ आगमन पर एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि मंत्री श्री संजय सिंह के नेतृत्व में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे कांवरियों को काफी राहत मिलेगी।कांवरिया मार्ग पर टेंट सिटी एवं सुविधा केंद्र की स्थापना श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि श्रावणी मेला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का महापर्व है। लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएँ सराहनीय हैं।
जदयू के पवन केसान मनीष कुमार,विनय कुमार सिंह ,सदानंद कुमार, रूबी देवी, नीलम देवी ,प्रेम प्रभा ,मिथिलेश कुमार ,टिंकू कुमार ,शशि भूषण मंडल ,राजू कुमार ,रानी देवी, भाजपा के अरूण मंडल,लोजपा के नीरज चौधरी, धीरज कुमार ,आजाद पासवान के साथ-साथ काफी तादाद में एनडीए के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!