भागलपुर में नए सब इंस्पेक्टरों को प्रशिक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में रविवार को नए सब इंस्पेक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नव नियुक्त पुलिस अधिकारियों को आधुनिक पुलिसिंग और वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया से अवगत कराना था।इस मौके पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सभी नए सब इंस्पेक्टरों को पहले शहरी थाना क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया था जबकि अब उन्हें ग्रामीण थाना क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नशीले पदार्थों की जब्ती की प्रक्रिया, एफएसएल में जांच की विधि और केस से जुड़े साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संकलित करने की जानकारी दी गई
साथ ही यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सकता है इस प्रशिक्षण से नए सब इंस्पेक्टरों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और वे अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे
बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर
