निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, 1.50 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला

डेस्क बिहार भागलपुर
27-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, 1.50 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला

 

भागलपुर नौगछीया में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी थाना कांड संख्या 137/26, के तहत उनके कई ठिकानों पर एक साथ गृह तलाशी की जा रही है निगरानी विभाग के अनुसार, अजीत कुमार दास के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिलने के बाद जांच की गई थी। जांच में उनके पास करीब 1.50 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने का मामला सामने आया। इसके बाद उनके विरुद्ध निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई अजीत कुमार दास पूर्व में ग्रामीण कार्य विभाग के भागलपुर डिवीजन में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सासाराम में है। वह वर्ष 2013 से ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत हैं
निगरानी विभाग की टीम पटना, कटिहार, सासाराम, नवगछिया और भागलपुर स्थित उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। पटना में उनके निर्माणाधीन आवास के साथ-साथ वर्तमान में किराये पर रह रहे मकान में भी तलाशी ली जा रही है। निर्माणाधीन मकान में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है वहीं, निगरानी विभाग की टीम अजीत कुमार दास के पैतृक आवास नवगछिया के तेतरी गांव भी पहुंची। यहां तलाशी के दौरान फिलहाल जब्ती योग्य दस्तावेज नहीं मिलने की जानकारी दी गई है। अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है इस संबंध में निगरानी विभाग के वरीय पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोपनीय जांच में करीब 1.50 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। अन्य स्थानों पर तलाशी पूरी होने के बाद बरामदगी और जब्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!