सीएसके के टीम को आरसीबी के मिन्हाज ने अपने कलाई के जोर से हराया। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। भागलपुर जिला के नगर निगम का एक ऐसा क्षेत्र जहां की आपस में प्रेम देखने को मिला जिसमें की वार्ड 47 के युवा एवं बच्चों के साझेदारी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया।इस खेल में दो टीम बनाए गए पहला – आर सी बी वर्सेस दूसरा – सी एस के की टीम को गठन किया गया। मैदानों की क्षेत्रफल कम होने के बावजूद आयोजकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ऐसा इसलिए क्योंकि खेल सिर्फ खेलने को नहीं आयोजित की गई थी बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द को समाजिक जीवन में एक नया रूप देने के लिए इस खेल को आयोजित किया गया ।आर सी बी टीम के कप्तान मोहम्मद इशराक ने अपने टीम के खिलाड़ियों के नाम लेते हुए बताया – सन्नी, मोनू, शाहिद, सोहेल, मेहताब, अफताब, सलामत अकिल जैसे खिलाड़ियों का चयन किया वहीं सी एस के टीम के कप्तान मिनाज ने भी अपने टीम में राहुल, बुल्लू, कामरान, सोनू, नाटु, समीर प्रथम, समीर द्वितीय जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर खेल प्रतियोगिता में भागीदारी ली।मैदानों का क्षेत्रफल को देखते हुए बड़े कड़े नियम बनाएं गए थे परंतु एक ऐसी अनोखी दृश्य देखने को पहली बार मिली जिसमें कि इस छोटी सी मैदान में इतना बड़ा खिलाड़ी भी नहीं जो खबरों में देखने को मिलता ।खेल बहुत रोमांचक रहा । खेल 8 ओवर की थी जिसमें सीएसके के टीम ने 95 रन बनाकर अपने विपक्ष आर सी बी के टीम को 96 रन बनाने की पारी दी जिसमें अंतिम बल्लेबाजी करते हुए मेन ऑफ द मैच की मिशाल मिन्हाज ने अपने कलाई के जोर पर इस खेल प्रतियोगिता को जीता वहीं दर्शकों की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से छोटी सी मैदान को बाजे की तरह गूंजा दिया।इस खेल प्रतियोगिता का सारा श्रेय मोहम्मद सादिक उर्फ लड्डू बाबा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मान करते हुए बधाई दी और शुभकामनाएं भी दिए।।

*विक्रमशिला सेतु बंद होने से शादी में संकट, दूल्हे ने लगाई डीएम से गुहार साहब शादी करा दीजिए* संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद होने के बाद आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है सबसे ज्यादा दिक्कत अब शादी-विवाह में आने-जाने वालों को हो रही है।दरअसल प्रशासन की ओर से गंगा नदी में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक ही नौका परिचालन की अनुमति दी गई है इसी बीच एक अनोखा मामला सामने आया जहां दूल्हा जयराम कुमार शादी करने के लिए गंगा पार जा रहा था लेकिन थोड़ी सी देरी होने की वजह से वह नाव की सवारी से वंचित रह गया नाव बंद होने के बाद दूल्हा और उसके परिजन परेशान होकर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाने लगे। दूल्हे जयराम कुमार ने भावुक अंदाज में कहा डीएम साहब शादी करा दीजिए वहीं दूल्हे के जीजा मुकेश कुमार ने बताया कि अब बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है अगर समय पर नदी पार नहीं कर पाए तो शादी का शुभ मुहूर्त निकल जाएगा।विक्रमशिला सेतु बंद होने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम भी प्रभावित होने लगे हैं लोगों की मांग है कि प्रशासन शादी-विवाह और जरूरी कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था करे ताकि लोगों को राहत मिल सके बाइट — जयराम कुमार, दूल्हा, भातोरिया, भागलपुर बाइट — मुकेश कुमार, लड़के का जीजा, अकबरनगर, भागलपुर

*विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने का असर, भागलपुर सरकारी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा,दुकानदार बोले कोरोना काल से भी बदतर हो गई है स्थिति* संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने का असर अब भागलपुर के सरकारी बस स्टैंड पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। कभी यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहने वाला बस स्टैंड इन दिनों सुनसान नजर आ रहा है जानकारी के अनुसार भागलपुर सरकारी बस स्टैंड से विक्रमशिला सेतु होकर पूर्णिया, बेगूसराय और सिलीगुड़ी समेत कई जगहों के लिए बसों का परिचालन होता था। लेकिन सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद इन रूटों पर बस सेवा लगभग ठप हो गई है।बसों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं बस स्टैंड के आसपास के दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी बड़ा असर पड़ा है दुकानदारों का कहना है कि यात्रियों की आवाजाही बंद होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि मौजूदा हालात कोरोना काल से भी ज्यादा खराब हो चुके हैं। पहले जहां दिनभर लोगों की भीड़ रहती थी वहीं अब दुकान खोलने के बाद भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं वहीं यात्री भी वैकल्पिक रास्तों और साधनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं बाइट — पंकज चौधरी, दुकानदार

*भागलपुर में जनता दरबार, डीएम ने सुनी 45 फरियादियों की समस्याएं* संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। लोगों ने जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े मामले जिलाधिकारी के समक्ष रखे।जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में करीब 45 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। उन्होंने कहा कि कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया जबकि कुछ जटिल मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के सामने रखीं जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी देखने को मिला बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिला अधिकारी भागलपुर

*कतरिया नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मवेशी निकालने के दौरान हुआ हादसा* संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां कतरिया नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है मृतक की पहचान जीछो बिशनपुर गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आनंद 10 मई को मवेशी लेकर बहियार गया था। इसी दौरान एक मवेशी कतरिया नदी में चला गया बताया जा रहा है कि मवेशी को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में आनंद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 11 मई की सुबह स्थानीय गोताखोरों द्वारा दोबारा खोज अभियान चलाया गया जिसमें किशोर का शव नदी में तैरता हुआ मिला घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

जंगलराज की विरासत के प्रतीक है तेजस्वी यादव रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार। भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने रविवार को तेजस्वी यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा – बिहार विधानसभा में बुरी तरह नकारे जा चुके,जंगलराज के विरासत के प्रतीक तेजस्वी यादव और उनके परिवार की स्वीकार्यता बिहार समेत अन्य जगहों में कितनी रह गई है,यह किसी से छुपी भी नहीं है। तेजस्वी की रस्सी जल गई, लेकिन एठन नहीं गई। सत्ता की कुर्सी को जर्सी गाय समझकर दूहने वालों में,सत्ता से दूर रहने की छटपटाहट कितनी है,यह उनके बयानों से समझा जा सकता है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नीतीश कुमार जी ने बिहार और बिहारवासियों की सेवा की है। वे न केवल सिद्धांतों से डिगे,बल्कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं की। उनके सिद्धांतों और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी कटिबद्ध है। उनके लिए पद नहीं सेवा महत्वपूर्ण है। ओम प्रकाश ने आगे कहा – लालू प्रसाद यादव के पुत्र होने के अलावा तेजस्वी यादव की कोई अलग पहचान नहीं है।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद का एनटीपीसी परिसर, कहलगांव स्थित मानसरोवर गेस्ट हाउस में आगमन हुआ।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद का एनटीपीसी परिसर, कहलगांव स्थित मानसरोवर गेस्ट हाउस में […]

धान घोटाले में ‘डिजिटल डाका’! कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों के नाम पर डकारे लाख, अफसरों की चुप्पी से ‘सिस्टम’ पर सवाल – FIR कौन दबा रहा?

धान घोटाले में ‘डिजिटल डाका’! कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों के नाम पर डकारे लाख, अफसरों की चुप्पी से ‘सिस्टम’ पर सवाल – FIR कौन दबा […]

किशनगंज में महिला की निर्मम हत्या, मक्का के खेत से मिला शव; इलाके में दहशत

अनवर आलम दिघलबैंक किशनगंज। जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत गर्भनडांगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के तलवारबंधा […]

जिला कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष *स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी* के आकस्मिक निधन पर आज *जिला कांग्रेस कमिटी* द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष *स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी* के आकस्मिक निधन पर आज *जिला कांग्रेस कमिटी* द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का […]

error: Content is protected !!