आगलगी पीड़ितों को राहत: 7 परिवारों को 12-12 हजार, अन्य को मिली पॉलीथिन शीट

 

मुरारी झा/दरभंगा

दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड क्षेत्र में बीते दिन हुई भीषण आगलगी की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय परिसर में सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आग से प्रभावित 7 परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही कई अन्य पीड़ित परिवारों के बीच रहने की अस्थायी व्यवस्था के लिए पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया, ताकि वे खुले आसमान के नीचे रहने की समस्या से राहत पा सकें।

राहत वितरण कार्यक्रम में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी सुरेश पासवान, पंचायत सचिव सह राजस्व कर्मचारी अनुराग सिंह एवं पंचायत के मुखिया सुरेश सिंह, अनुराग सिंह गौतम मौजूद रहे।इधर, पीड़ित परिवारों ने शीघ्र मुआवजा और स्थायी पुनर्वास की मांग उठाई है, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!