टीएनबी कॉलेज में एनएसयूआई द्वारा सदस्यता अभियान आयोजित।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
आज टीएनबी कॉलेज भागलपुर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एनएसयूआई के अमन कुमार मिनाटी, शाहरुख शेख, तौसीफ लतीफ, अभिनंदन कुमार दास एवं धर्मवीर यादव उपस्थित रहे।
इस सदस्यता अभियान की खास बात यह रही कि पहली बार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या अधिक रही। आज कुल 47 नए छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें से 29 छात्राएं शामिल रहीं।
लड़कियों की यह बढ़ती भागीदारी स्पष्ट संकेत देती है कि आने वाले समय में छात्र राजनीति में महिलाओं का रुझान और भागीदारी तेजी से बढ़ेगी तथा उनका विश्वास एनएसयूआई के प्रति मजबूत हो रहा है।
एनएसयूआई का लक्ष्य है कि 25 अप्रैल से पहले भागलपुर के विभिन्न कॉलेजों में जाकर 1000 नए छात्रों को संगठन से जोड़ा जाए।
